हरिद्वार – महाकुंभ मेला समाप्त होते ही धर्मनगरी हरिद्वार में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। वही बीमारी से लोगो के मरने का सिलसिला भी जारी है। जहाँ एक ओर कई मरीज इलाज के लिए दर दर भटक रहे है तो वही जिले के सीनियर सिटीजन की सुविधा के लिए हरिद्वार पुलिस ने बड़ी पहल की है। हरिद्वार के एसएसपी सेंथिल अवुदई कृष्णराज एस ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 9045455750 ये वो नंबर है जिस पर किसी भी तरह की शिकायत होने पर इस नम्बर पर संपर्क कर सकते है। कोरोना की दूसरी लहर को रोकने के लिए ही हरिद्वार एसएसपी ने ये सुविधा लॉन्च की है। 24 घंटे ये नंबर चलता रहेगा।
गौरतलब है कि कोरोना से सबसे ज्यादा खतरा 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को ही बताया जा रहा है ऐसे हालातों में पुलिस द्वारा जारी किया गया ये नंबर लाभदायक साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *