हरिद्वार – हरिद्वार महाकुंभ मेले में थोड़ा ही समय शेष बचा है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गँगा घाटो पर जुटेंगे। ऐसे में आगामी विभिन्न स्नान पर्वों पर यात्रियों के साथ घाटों पर चोरी, उठाई गिरी आदि घटनाएं होने से रोकने के लिए हरिद्वार पुलिस ने कई योजना बनाई है। हर की पौड़ी समेत तमाम गँगा घाटो पर सिविल वर्दी में पुलिस की टीमें भी नियुक्त की गई है। सिविल वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों ने सोमवार को कांगड़ा घाट हर की पौड़ी के समीप 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया। ये महिलाएं यात्रियों से पर्स काटकर चोरी की योजना बना रही थी। हरिद्वार कोतवाली अमरजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार की गई चारों महिलाएं हरिद्वार के आसपास की रहने वाली है चारो के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *