हरिद्वार – ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार के कनखल स्थित शंकराचार्य मठ में उनका स्वागत किया गया। मीडिया से बात करते हुए शंकराचार्य ने आगामी चार धाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं से यात्रा की मर्यादा और गरिमा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा में पूरे भक्ति भाव से आना चाहिए। श्रद्धालु गलत आदतों और गलत विचारों को छोड़कर ही यात्रा में आए।

शंकराचार्य ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि उत्तराखंड में आने वाले श्रद्धालु यहां से भी सामान खरीदें ताकि उत्तराखंड के छोटे व्यापारियों को भी यात्रा से फायदा हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *