हरिद्वार -ज्योतिष एवं द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के आदेश पर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के विधायक व पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना के नेतृत्व में ज्योतिर्मठ सेवालय के प्रतिनिधिमंडल रैणी, तपोवन के आपदा प्रभावित पीड़ितों के परिजनों से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने 1 दर्जन से अधिक पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। मौके पर ही एक पीड़ित महिला को अवतार सिंह भड़ाना ने आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई। अधिकांश परिजनों ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता अपनो को ढूंढ़वाना है जो 7 फरवरी से लापता चल रहे हैं। पीड़ित परिवार का कहना था कि उनके लोग किसी भी हालत में हो उनको उनके सुपुर्द किया जाए। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति को पिछले 5 माह से कंपनी द्वारा वेतन भी नहीं दिया गया, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। इस महिला ने बताया कि उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे एवं ससुर की जिम्मेदारी आ गई है। विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने बताया कि हुई ज्योतिष एवं द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के आदेश पर प्रभावित क्षेत्र रेणु, तपोवन, ढाक आदि गांवों के प्रभावित परिजनों से मिले।
अवतार सिंह भड़ाना ने कहा कि वहां के हालात से वह स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी को अवगत कराएंगे तथा पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराएंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री व केंद्रीय गृह मंत्री को भी पूरी घटनाक्रम से अवगत कराएंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यदि राज्य सरकार और केंद्र सरकार पीड़ितों को अति शीघ्र सहायता उपलब्ध नहीं कराती है तो कोई अपने संसाधनों से सभी पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराएंगे। पीड़ितों के बच्चों के भविष्य को लेकर भी योजना का खुलासा करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल में अवतार सिंह भड़ाना के अलावा स्वामी रामानंद स्वामी श्रवणानंद, डी बृजेशसती शामिल थे । इस दौरान पपैनखंडा संघर्ष समिति के संरक्षक भरत सिंह कुंवर ने जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती द्वारा किए जा रहे कार्य की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा शंकराचार्य की द्वारा की गई पहल सराहनीय है, जिससे उनके प्रति क्षेत्रीय लोगों में भाव जगा है।

