हरिद्वार – कोरोना वायरस के बचाव के लिए कोरोना वैक्सिन लगाने एवं लगवाने के लिए केन्द्र सरकार के साथ स्थानीय प्रशासन भी सक्रिय है। इसी क्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुखद्वय डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं शैलदीदी ने भी कोरोना वैक्सिन की दूसरी डोज ली। उन्होंने यह इंजेक्शन रामकृष्ण मिशन हास्पिटल में लगवाई।
इस अवसर पर अपने अनुभव साझा करते हुए डॉ पण्ड्या ने कहा कि मैंने वैक्सिन की दूसरी डोज ली। पहली डोज लेने के बाद हमें कोई दिक्कत नहीं हुई थी और दूसरी डोज़ में भी कोई दिक्कत नहीं है। हमारा पूरा परिवार वैक्सिन का इंजेक्शन लिया है। मैं केन्द्र सरकार, स्थानीय प्रशासन एवं इस कार्य में जुटे समस्त चिकित्सक एवं उनकी टीम को बधाई देता हूँ। डॉ. पण्ड्या ने अपील की कि कोरोना से बचाव के लिए उपलब्ध वैक्सिन को नियमानुसार अवश्य लगवाये। इससे हमारा व्यक्तिगत लाभ के साथ परिवार एवं समाज के लिए भी आवश्यक है। डॉ चिन्मय पण्ड्या एवं उनकी धर्मपत्नी शेफाली पण्ड्या ने भी दोनों डोज ले लिये हैं।

