हरिद्वार – दिल्ली से देहरादून जा रही शताब्दी एक्सप्रेस की बोगी में आग लगने से हड़कंप मच गया है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रेन रायवाला और कांसरो रेलवे स्टेशन के बीच पटरी पर दौड़ रही थी। ट्रेन की बोगी में आग लगने की सूचना पर ड्राइवर ने ट्रेन को रोककर ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को नीचे उतार दिया। उसके बाद ट्रेन की बोगी धूं धूं कर जलने लगी। अभी फिलहाल आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। वही मौके पर रेलवे और जीआरपी के अधिकारी मौजूद है। वही इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना भी नहीं है।
गौरतलब है कि कांसरो स्टेसन राजाजी टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में आता है। प्रारम्भिक सूचना के अनुसार इस कोच को अलग कर लिया गया है। वन्ही इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी अब तक नही मिली है। वन्ही इस घटना के बाद से ही राजाजी व रेलवे में हड़कंप मच गया है। मौके पर कांसरो रेन्ज के रेंजर व उनके स्टाफ ने तत्काल मौके पर जा कर बचाव कार्य शुरू किया। आग की लपटों से घिरी बोगी को हटा लिया गया है।

