हरिद्वार – हरिद्वार में ऐसे तो पूरे सवाल भर श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। लेकिन शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार के शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है। हरिद्वार के कनखल स्थित दक्ष मंदिर में आज सुबह से ही भगवान भोले नाथ के जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतार देखने को मिली। जलाभिषेक को लेकर शिव भक्तों में विशेष उत्साह नजर आ रहा है।
मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ यहीं पर निवास करते हैं और सच्चे मन से आराधना करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। यही वजह है कि दक्ष महादेव मंदिर में भक्त भोलेनाथ को जलाभिषेक कर अपनी मन्नतें मांगते हैं। वहीं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

