लक्सर संवाददाता

लक्सर (हरिद्वार) – लक्सर के खेड़ी खुर्द गांव में मामूली विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि वहां धड़ाधड़ फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में दो लोगो की मौत की सूचना है, वही इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनको इलाज़ ले लिए हायर सेंटर भेजा गया है।

बताया जा रहा कि लक्सर कोतवाली के खेड़ी खुर्द गांव में किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा की कोई कुछ समझ पाता तब तक वहां हुई फायरिंग की वजह से दो लोगों की मौत हो गई। गांव की स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया हैं। मौके पर पहुंचे हरिद्वार एसएसपी ने घटना की जानकारी ली। एसएसपी सैंथिल अवुडई कृष्णराज एस ने बताया के खेड़ी खुर्द गांव में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया है जिसमे गोलियां भी चली हैं, गोली से कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं, पूरे मामले की जानकारी ली जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *