हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार कुम्भ के रंग में सराबोर है। अखाड़ों की पेशवाईयो का दौर जारी है। इस महाकुंभ में धार्मिक संगठन भी पेशवाई निकालेंगे। 8 अप्रैल को श्री अखंड परशुराम अखाड़ा द्वारा भी भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो पूरे शहर का भ्रमण करेगी। संगठन के पदाधिकारियों ने जगतगुरु शंकराचार्य पूज्यपाद ज्योतिष्पीठाधीश्वर एवं द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान हरिद्वार कनखल स्थित शंकराचार्य मठ में पहुंचने पर “श्री अखंड परशुराम अखाड़ा” के अध्यक्ष पं.अधीर कौशिक ने उनका स्वागत भी किया। वही उन्होंने आगामी 8 अप्रैल को श्री अखंड परशुराम अखाड़े द्वारा कुंभ मेले में शोभा यात्रा पर की रूपरेखा पर चर्चा भी की।

इस अवसर पर आचार्य पंडित विष्णु शास्त्री, भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री, पंडित मनोज पांडे , पंडित नारायण शर्मा , रूद्र नंद सरस्वती महाराज, पंडित मयंक पुरोहित, पंडित सोनु वशिष्ठ सभी ने पूज्य महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *