हरिद्वार – हरिद्वार में गैस अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड द्वारा किये जा रहे अंडरग्राउंड गैस पाइप लाइन के काम को लेकर राजनीती तेज हो गई है। अभी हाल ही में हरिद्वार मेयर अनीता शर्मा ने आरोप लगाए थे कि इस काम में कम्पनी द्वारा रोड कटिंग का पैसा नगर निगम को न देकर सीधा सरकार और मंत्री की जेब में डाला जा रहा है।
मेयर अनीता शर्मा के इस बयान पर पलटवार करते हुए नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल इन सभी आरोपों को निराधार बताया और कहा कि शहर में गैस पाइप लाइन का सभी काम मानकों के अनुसार किया जा रहा है। हरिद्वार मेयर बेवजह सरकार और शहरी विकास मंत्री को बदनाम करने का काम कर रहे है। मेयर अनीता शर्मा कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओ की कठपुतली बनकर रह गई है। वो इन बातो से परेशान होकर बीमार भी हो गई है न चाहते हुए उन्हें झूठ बोलना पड़ रहा है। वही बीजेपी पार्षद राजेश शर्मा ने कहा कि जिस काम के लिए मेयर राजनीती कर रही है वो काम साल 2016 में कांग्रेस सरकार में तय किया गया था लेकिन मेयर भ्रमित है जानबूझकर अनभिज्ञ बन रही है।

