हरिद्वार – केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कुंभ मेला 2021 पावन पर्व शाही स्नान के दौरान आने वाले तीर्थयात्रियों श्रद्धालुओं आगमन पर राज्य सरकार द्वारा जारी की जा रही एस ओ पी को संशोधित किए जाने की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा ने अपने घोषित कार्यक्रम के अनुसार आंदोलन के तीसरे दिन रेलवे स्टेशन, बस अड्डा इत्यादि क्षेत्र से आने वाले तीर्थ यात्रियों का फूलों की वर्षा के साथ जोरदार स्वागत कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान संयुक्त मोर्चा के आवाहन पर ऑटो रिक्शा विक्रम महासंघ, टैक्सीमैक्सी महासंघ, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन, ट्रेवल्स एसोसिएशन, सुमो यूनियन व्यापार मंडल, लघु व्यापार एसोसिएशन और होटल एसोसिएशन इत्यादि क्षेत्रों के सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तीर्थ यात्रियों के अभिनंदन व स्वागत के अनोखे प्रदर्शन में प्रतिभाग किया।

इस दौरान प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा की ये कुम्भ केवल पुलीस, प्रशासन व नेताओ का हो कर रह गया है। मेले मे जारी एसओपी पर सरकार कुछ ऐसा रास्ता निकाले कि कोरोना का बचाव भी हो जाए और कुम्भ भी भव्य और दिव्य रूप मे हो जाए। अगर सरकार इसी तरह से जिद्द पर अड़ी रहेगी तो फिर व्यापारी के लिए सीधे सीधे एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दे। चौधरी ने कहा सरकार के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने संयुक्त मोर्चा के हमारे प्रतिनिधी मण्डल को आश्वासन दिया है की अगली कैबिनेट की बैठक मे इस विषय पर सरकार चर्चा कर कोई बीच का रास्ता निकलेगी। इसलिए अगली कैबिनेट की बैठक तक आंदोलन स्थगित किया जा रहा है। यदि सरकार ने कोई निर्णय नही लिया तो फिर से सड़कों पर उतरा जाएगा।

लघु व्यापार एसोसीएसन प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा की संयुक्त मोर्चा सरकार से माँग करता है की एसओपी पर नियमो मे संशोधन करे। हरिद्वार में व्यापारी फिर से सरकार के लिए संजीवनी का काम करेगा और मुख्यमंत्री का हरिद्वार मे ज़ोरदार स्वागत करेगा। पर यदि ऐसा नहीं हुआ तो आगे इससे भी बड़ा आन्दोलन किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रवीण शर्मा, कपिल विश्वनोई, लालचंद, गिरीश भाटिया, इक़बाल, हरीश बिष्ट, बलबीर नेगी,मनोज भारद्वाज,सतीश अग्रवाल,लालचंद गुप्ता,राजकुमार, भोला यादव, विजय गुप्ता, रिसिपाल व रवि शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *