लखनऊ – प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच, कोविड वैक्सीनेशन के लिए 3.5 लाख कोविशील्ड की डोज़ की खेप लखनऊ पहुंची है। मुख्यमंत्री लगातार टेस्टिंग और वैक्सिनेशन पर जोड़ दे रहे हैं ताकि किसी भी तरीके से संक्रमण को रोका जाए।

कोविशील्ड की खेप मुम्बई-लखनऊ एयर इंडिया की फ्लाइट से अमौसी एयरपोर्ट पहुंची। सीएम योगी के आदेश के बाद, यूपी सरकार द्वारा कोविशील्ड और को-वैक्सीन निर्माता कम्पनियों को 50-50 लाख डोज़ के ऑर्डर के साथ एडवांस पेमेंट किये गए थे। उसी के तहत आज कोविशील्ड की 3.5 लाख डोज़ की खेप लखनऊ पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *