लक्सर संवाददाता की रिपोर्ट

लक्सर (हरिद्वार) – उत्तराखंड काँग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने उत्तराखंड सरकार पर कोरोना संक्रमण रोकने में नाकाम होने का आरोप लगाया है। मीडिया को जारी बयान में राजेश रस्तोगी ने कहा कि संक्रमित लोगो को इलाज देने में सरकार फेल हो गई है। जल्द ही सेवादल हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करेगा।


राजेश रस्तौगी ने कहा कि हरिद्वार में बड़ी संख्या में लोग कोरोना संक्रमित है लेकिन सभी को इलाज नही मिल पा रहा है। प्राइवेट हॉस्पिटल में लोग इलाज करवाने पर मजबूर है। लेकिन हरिद्वार में एक प्राइवेट हॉस्पिटल पर मानक पूरा न करने के चलते सील कर दिया गया। लेकिन सवाल ये है कि सरकार व्यवस्था नहीं दे पा रही है ऐसे में जिसको जहां इलाज़ मिल रहा है वह करवाने की कोशिश कर रहा है।

राजेश रस्तोगी ने कहा कि पतंजलि के सहयोग से बने बेस हॉस्पिटल, बाबा बर्फानी, मेला अस्पताल में वेंटिलेटर तो है लेकिन उसे चलाने वाले ऑपरेटर नही है। इससे साफ जाहिर होता है कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था बिल्कुल ध्वस्त हो चुकी है। इसलिए कांग्रेस सेवा दल जल्द ही उत्तराखंड उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर करेगी ताकि लोगों को कोरोना का बेहतर इलाज मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *