हरिद्वार — कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच, मौतों की संख्या भी बढ़ी है। हरिद्वार के सभी शमशान घाटों पर बड़ी संख्या में दाह संस्कार किया जा रहा है। कोरोना के कारण बढ़ती मौतों से अब श्मशान घाटों पर भी पैकेज सिस्टम लागू हो गया है। हरिद्वार के चंडी घाट स्थित श्मशान घाट पर एक शव को जलाने का पूरा पैकेज सिस्टम बनाया गया है। 3680 रुपये का ये पैकेज है, इस पैकज में लड़की समेत अन्य कई सामग्री मिलेगी। 3680 रुपए में शव को जलाने से लेकर तमाम अन्य क्रिया करवाई की जा रही है
हरिद्वार के चंडी घाट स्थित श्मशान घाट पर शव दाह की लकड़ी मृत शरीर के लिए राल, देसी, घी, नाई सहित अन्य तमाम सुविधाएं एक पैकेज में मिल रही है। श्मशान घाट की व्यवस्था संभालने वाले मान सिंह का कहना है कि यहां पर सब संस्कार करने वाले लोगों को एक ही जगह पर सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि लोग शव को जलता हुआ छोड़ जाते हैं। वो दोबारा किसी से पैसे नहीं मांगते और जब तक मृत शरीर अस्थि में तब्दील ना हो जाए तब तक जितनी भी लकड़ियां लगे वो इतने ही पैसे में लगाते है। उनका कहना है कि इस वक्त महामारी के दौर में अधिक शव आ रहे हैं। रोज लगभग 8 से 10 शवों का अंतिम संस्कार यहां पर हो रहा है। गौरतलब है कि धर्म नगरी में हरिद्वार के साथ ही कई पड़ोसी राज्य से भी मृतकों के शव को हरिद्वार लाकर श्मशान घाट पर जलाया जाता है।
देश के साथ साथ प्रदेश में भी हालात ख़राब हैं, कोरोना नियमों का पालन करे, बिना वजह घर से ना निकले, बहुत जरूरत पड़ने पर अगर घर से बाहर जा भी रहे हैं तो मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंसिग का पालन जरूर करे।

