हरिद्वार – नई जिम्मेदारी मिलने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और राज्य मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर माँ गँगा की पूजा और दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान उनके साथ जिले के कई विधायक और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मदन कौशिक ने बताया कि 2022 विधानसभा के चुनाव के लिए उन्होंने अभी से काम करना शुरू कर दिया। 21 मार्च से 25 मार्च तक वो कुमाऊं मंडल के कई जिलों का दौरा करेंगे और बूथ स्तर के बीजेपी कार्यकर्ता को चार्ज करना और प्रचंड बहुमत के लिए संकल्पित करना ही उनका लक्ष्य है। वही मदन कौशिक ने यह भी बताया कि जरूरत पड़ी तो संगठन में परिवर्तन भी किया जाएगा।

वही राज्यमत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि गँगा पूजा करके उन्होंने मां गंगा से यही आशीर्वाद मांगा है कि जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है उसे निभाने में सफल हो सकें।

इस दौरान ज्वालापुर विधायक सुरेश राठोर, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, रानीपुर विधायक आदेश चौहान दर्जाधारी राज्य मंत्री सुशील चौहान राज्यमंत्री बीजेपी महामंत्री विकास तिवारी समेत बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *