हरिद्वार – उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण बड़ी तेजी से फैल रहा है। सरकार ने अभी तक सभी स्कूल और विश्वविद्यालयों को बंद रखने का फैसला लिया गया था। सरकार ने अपने इस फैसले को यथावत रखते हुए 12 जून तक सभी प्राइवेट, सरकारी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों को बन्द रखने का आदेश जारी कर दिया है।
आदेश में लिखा गया है कि 7 मई से लेकर 12 जून तक उत्तराखंड में सभी निजी सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में ग्रीष्मकालीन अवकाश जारी रहेगा।
गौरतलब है कि उत्तराखंड में बड़ी तेजी के साथ कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। सैकड़ों की संख्या में रोजाना लोग जिंदगी की जंग हार रहे हैं, इस भयावह स्थिति को देखते हुए सरकार द्वारा कदम। उठाये जा रहे हैं, बावजूद इसके संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *