ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी – प्रदेश के मुख्य सचिव राधा रतूड़ी नैनीताल पहुंची। मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सरकार की योजनाओं को हर वर्ग व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में सशक्त भू कानून बनाया जायेगा। इस संबंध में अधिकारियों के सुझाव लिए जा रहे हैं। प्रदेश के निवासियों के साथ किसी प्रकार का अन्याय ना हो इसका ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर सरकार हर स्तर पर कार्य कर रही है।

