हरिद्वार – हरिद्वार में एक कलयुगी माँ अपने तीन साल के बच्चे को छोड़कर दूसरे पति के साथ चली गई। महिला का नाम अंजू है जिसने तीन महीने पहले तीन साल के मासूम को बुग्गावाला गाँव निवासी एक व्यक्ति के पास छोड़ दूसरे पति के साथ ब्याह रचा लिया। महिला के पहले पति का नाम जोगेंद्र है जो दुर्गागढ़ का रहने वाला है। जोगेंद्र आपराधिक किस्म का व्यक्ति है जो कई बार जेल जा चुका है। इसी से तंग आकर उसकी पत्नी ने दूसरी शादी कर ली और बच्चे को बुग्गावाला गाँव मे छोड़ दिया। पथरी थाना क्षेत्र के बुग्गावाला थाना पुलिस द्वारा सत्यापन में इस मामले का खुलासा हुआ।
हरिद्वार एसएसपी के आदेशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी बहादराबाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना बुग्गावाला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्यापन कार्यवाही के दौरान ज्ञात हुआ कि एक बच्चा जिसकी उम्र 3 वर्ष जो बुग्गावाला निवासी ओमपाल के पास करीब 3 माह से रह रहा है। बच्चे के माता-पिता के संबंध में कोई जानकारी नहीं होने पर तत्काल ओमपाल के घर पर जानकारी की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि यह बच्चा एक महिला जिसका नाम अंजू है, ने यह कहकर कि यह बच्चा मेरा है और मैं इसे बाद में आकर ले जाऊंगी। पिछले 2 दिन से यह बच्चा बुग्गावाला निवासी धर्मवीर के पास रहा है। धर्मवीर भट्टे पर मजदूरी करता है इसलिए इस बच्चे को पूर्व प्रधान पुनेश्वर निवासी बुग्गावाला के पास छोड़कर भट्टे पर चला गया। प्रधान की पत्नी भी फैक्ट्री में काम करती है इसलिए बच्चे की देखभाल न कर पाने के कारण बच्चा ओमपाल को दे दिया। तब से इस बच्चे की देखभाल ओमपाल व उसका परिवार कर रहा था। बच्चे को छोड़कर जाने वाली महिला अंजू के संबंध में जानकारी ली गई तो ज्ञात हुआ कि अंजू जनपद बिजनौर की रहने वाली है जिसकी शादी जोगेंद्र जिला हरिद्वार के साथ हुई थी। लेकिन जोगिंदर आपराधिक किस्म का व्यक्ति है और कई बार जेल जा चुका है इसी कारण अंजू ने दूसरी शादी संजू जिला सहारनपुर से कर ली। महिला बच्चे को अपने साथ नहीं ले जाना चाहती है तथा यह बच्चा अंजू और उसके पहले पति जोगेंद्र का है। बच्चे के पिता जोगिंदर के संबंध में जानकारी की गई और जोगेंद्र को बच्चे के संबंध में सूचना दी गई। जोगिंदर ने बताया कि जेल से आने के बाद से ही अपनी पत्नी व बच्चे की तलाश कर रहा है लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। जोगेंद्र बच्चे को ले जाने के लिए तैयार है। फिलहाल बच्चे को प्रभारी चाइल्ड वेलफेयर कमिटी रोशनाबाद हरिद्वार के समक्ष पेश किया जा रहा है।
बच्चे को खोजने वाली पुलिस टीम थाना अध्यक्ष सुखपाल सिंह मान, उप निरीक्षक विशाखा असवाल, महिला सिपाही और रविंद्र भंडारी शामिल है।

