हरिद्वार – गंगा की निर्मलता और अविरलता को लेकर मातृ सदन के संत ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद के अनशन का आज 18 वां दिन है। आत्मबोधानंद को जल त्यागे हुए भी पाँच दिन हो गए। पहले उनका वजन धीरे धीरे घट रहा था लेकिन जल त्यागने के बाद उनका वजन में तेजी से गिरावट आई है। डॉक्टरों की टीम ने आत्मबोधानंद का मेडिकल परीक्षण किया। डॉक्टरों के मुताबिक उनके वजन में 5 किलोग्राम की गिरावट आई है। मातृ सदन के प्रमुख स्वामी शिवानंद ने प्रदेश के नए मुख्यमंत्री से अनशन की सुध लेने के साथ ही उनकी माँगो को पूरा करने को कहा।

स्वामी शिवानंद ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर भी निशाना साधा और कहा कि तब के ताप से ही त्रिवेंद्र सिंह रावत की कुर्सी गई है। उन्होंने कहा जिस राज्य में राजा से तपस्वी और मुनि दुखी रहते हैं वह राजा बिना आग के जलता है, मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने गँगा और मातृ सदन के अनशन की उपेक्षा की और यही कारण है कि आज पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बिना आग के ही जल रहे हैं। वही स्वामी शिवानंद ने नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पर भी निशाना साधा और कहा कि तीरथ सिंह रावत हरिद्वार आए। लेकिन गंगा के लिए अनशन कर रहे संत कि उन्होंने कोई सुध नहीं ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *