हरिद्वार – हरिद्वार में रविवार की रात हुई जंगली हाथी की मौत किसान द्वारा अपनी फसल की सुरक्षा के लिए छोड़े गए करंट से हुई थी। जांच के बाद वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फॉरेस्ट रेंज श्यामपुर के सज्जनपुर पीली गांव में हुए हादसे के बाद डिपार्टमेंट जांच कर रहा था।

डीएफओ वैभव सिंह ने जानकारी दी की जांच में पाया गया की किसान रामकुमार ने अपनी फसल की सुरक्षा के लिए खेत में जंगली जानवरों को आने से रोकने के लिए करंट लगाया था जिसकी चपेट में आकर हाथी की मौत हो गई। आरोपी को न्यायालय के सामने पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *