हरिद्वार – कुंभ मेले के अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह पर साधु-संतों ने हमला किया है। कुंभ मेले में बैरागी अखाड़ों को दी जाने वाली सुविधाओं से नाराज चले आ रहे थे बैरागी संत। निर्मोही अखाड़े के संतों ने अपर मेलाधिकारी हरवीर सिंह के साथ ही उनके गनर के साथ भी मारपीट की है। मौके पर तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल के साथ तमाम पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। साधु संतों से पूरे मामले पर बंद कमरे में अधिकारियों की बैठक चल रही है। संतो ने की मांग कुम्भ में जिन साधुओं ने अपर मेलाधिकारी पर हमला किया उन पर केस दर्ज हो। वे संतों संत की गरिमा का उल्लंघन किया है। हालांकि कुंभ के मद्देनज़र पूरे मामले को दोनों ही तरफ से शांत करने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *