हरिद्वार – राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में आज सुबह एक घायल गुलदार मिलने से हड़कंप मच गया। घटना पार्क की चीला रेंज की है। जहां शुक्रवार सुबह नियमित गस्त के दौरान वन कर्मियों को चीला पॉवर हाउस के पीछे घायल अवस्था मे गुलादार पड़ा मिला। मौके पर पँहुचे वन कर्मियों ने जब इसका परीक्षण करने का प्रयास किया, तो गुलादार जीवित व घायल अवस्था मे था। महकमे द्वारा तत्काल मौके पर डॉक्टरों की टीम के साथ विशेषज्ञय को भेजा गया। गम्भीर अवस्था मे घायल गुलादार का इलाज शुरू किया गया, मगर उसकी अवस्था नाजुक होने के चलते उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अधिकारियों के अनुसार यह मादा गुलादार थी, इसकी उम्र तीन से चार वर्ष के बीच है।

राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज के रेंज अधिकारी ने बताया कि संभवता प्रारंभिक निरीक्षण में लगता है कि टाइगर से भिड़ंत होने के कारण ही यह घायल हुए थी, वहीं डॉक्टरों का पैनल इसका पोस्टमार्टम करेगा, उसके बाद ही इसकी मौत की विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *