देहरादून – देहरादून में विधायक दल की बैठक में तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री चुना गया है। आज शाम को ही तीरथ सिंह रावत मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। तीरथ सिंह रावत का मुख्यमंत्री चुना जाना इसलिए खास है क्योंकि तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड में अलग पहचान रखते हैं। ऐसा माना जाता है कि उत्तराखंड भाजपा में कई नेताओं के अलग अलग गुट हैं। तीरथ सिंह रावत किसी भी गुट से संबंध नहीं रखते हैं और यही वजह है कि विधायक दल की बैठक में तीरथ सिंह रावत को अपना नेता चुना गया।
तीरथ सिंह रावत की उपलब्धियां –
ग़ौरतलब है कि 2013 से 2015 तक तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में तीरथ सिंह रावत पौड़ी से सांसद सांसद हैं। तीरथ सिंह रावत भाजपा के राष्ट्रीय सचिव भी रह चुके हैं। वहीं इससे पहले उन्होंने हिमाचल के प्रभारी के रूप में भी अपनी सेवा दे चुके हैं।

