हरिद्वार – हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र के मनसा देवी हिल बाईपास क्षेत्र में लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक का नाम देवेंद्र नाथ है जो पेशे से वकील है। मनसा देवी मार्ग के पास बने हनुमान मंदिर के पास बने घर से इनका शव बरामद हुआ है। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
हरिद्वार सीओ सिटी अभय सिंह समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हरिद्वार सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान देवेंद्र नाथ के रूप में हुई है जो पेशे से वकील हैं। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पुलिस की जांच जारी है।

