देहरादून – प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सीएम तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश में मास्क न लगाने वाले लोगों के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही का आदेश दिया है। बिना मास्क के घूमने वालों लोगों पर जुर्माने की राशि को 200 रूपए से बढ़ाकर 500 रूपए कर दी गई है। सीएम ने कहा कि रात्रि कर्फ़्यू को सख्ती से लागू किया जाए। वहीं शादियों में लोगों की भीड़ को कम करते हुए 200 की जगह 100 कर दिया गया है।

तीरथ ने अधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि कोविड के ईलाज में जरूरी दवाईयों की ब्लैकमार्केटिंग न हो। अगर कोई भी दवा विक्रेता ऐसे करते पाया जाता है तो तुरंत उसका लाईसेंस निरस्त किया जाए और उसके खिलाफ सख्त कायवाही की जाए। मुुख्यमंत्री ने कहा कोविड से संबंधित सभी जरूरी दवाइयां ओर उपकरण सरकारी अस्पतालों में उपलब्घ होने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *