हरिद्वार – पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हर की पौड़ी पर गंगा पूजन किया और मां गंगा से अपनी जीत का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत की पत्नी और बेटी के साथ हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, पूर्व मेयर मनोज गर्ग समेत कई भाजपा के कई पधाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक बार फिर बड़ी जीत दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने देश के हर तबके के लिए बहुत काम किया है।

