हरिद्वार – ऑनलाइन नामांकन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फिजिकली भी अपना नामांकन दाखिल किया। रोशनाबाद मुख्यालय में नामांकन के दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, भाजपा के तीनों विधायक और पूर्व विधायक मौजूद रहे।

त्रिवेंद्र सिंह ने कहा कि बड़ी जीत के लिए उनके द्वारा रणनीति बनाई जाएगी और उसके लिए भाजपा के तमाम कार्यकर्ता उनके साथ खड़े हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि विजन डॉक्यूमेंट के लिए उन्होंने हरिद्वार की जनता की राय मांगी है और हरिद्वार के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सतत विकास का लक्ष्य लेकर वो चुनाव मैदान में उतरे हैं।