हरिद्वार – हरिद्वार जिला जेल से दो कैदी फरार हो गए हैं। सूचना के मुताबिक जेल में निर्माण कार्य चल रहा था। दोनों कैदी जेल में सीढ़ी लगाकर फरार हो गए। बताया जा रहा है की एक कैदी आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। कैदी के भागने की सूचना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं फरार कैदियों की तलाश मे पुलिस ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

