हरिद्वार – हरिद्वार से सांसद व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने सांसद निधि से 1.50 करोड़ रुपये अपने संसदीय क्षेत्र में कोरोना से लड़ने के लिए दिए हैं। कोरोना मरीज़ों के इलाज़ में आने संसाधनों के लिए इस राशि को उपयोग में लाने के लिए निशंक ने हरिद्वार जिला अधिकारी को पत्र लिखा है।

गौरतलब है कि खुद शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कोरोना संक्रमित होने के बाद दिल्ली एम्स में इलाज करा रहे थे। शुक्रवार को डॉक्टरों ने उन्हें छुटी दी थी जिसके बाद वह अपने दिल्ली आवास पहुंचे थे।

