हरिद्वार – सरकार और व्यापारियों के बीच कुम्भ मेले की एसओपी को लेकर गतिरोध जारी है। एसओपी की बाध्यता को खत्म करने और कुम्भ मेले को सकुशल सम्पन्न कराने की माँग को लेकर संयुक्त मोर्चे से जुड़े व्यापारियों ने हरिद्वार के सुभाष घाट पर धरना दिया।
धरने को सम्बोधित करते हुए प्रदेश व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा की ये एसओपी के चलते हरिद्वार मे यात्री आने वाला नही है। इतने सख़्त नियमों के चलते कोई कैसे आ पाएगा। सरकार व्यापारी को मानवता की नज़र से देखे और एसओपी को वापस ले। यदि ऐसा नहीं हुआ तो हरिद्वार का व्यापारी भूखा मरने की कगार पर खड़ा है। आज व्यापारीयो के लिए कुम्भ अन्तिम उम्मीद बचा हुआ है इसलिए कुम्भ को भव्य और दिव्य और बिना शर्तो के सकुशल सम्पन्न कराया जाए।


वही लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा देश मे जब चुनाव हो रहे है, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज व मथुरा मे मेले हो रहे है, राजनैतिक रैलियाँ हो रही है तो कोरोंना का कोई नियम लागु नहीं होता है। जब भी हरिद्वार मे कोई स्नान आता है तो कोरोना का हवाला दे कर सीमा सील कर दी जाती है। सरकार तत्काल एसओपी वापस ले नही तो ये आन्दोलन गांधीवादी तरीक़े से चलता रहेगा।


धरने मे प्रदेश व्यापार मण्डल महानगर संरक्षक सुरेश भाटिया, ज़िला उपाध्यक्ष राजु वधावन, अध्यक्ष मयंकमूर्ति भट्ट, महामंत्री सुमित अरोरा, ज़िला उपाध्यक्ष पंकज सवन्नी, कनखल अध्यक्ष जातीन हांडा, सुभाष घाट अध्यक्ष आदेश मारवाड़ी, महामंत्री प्रवीण शर्मा, हर की पैड़ी अध्यक्ष सर्वेश्वरमूर्ति भट्ट, महामंत्री रिक्की अरोरा, लकसर अध्यक्ष मनोज वर्मा,भीमगोडा अध्यक्ष सतीश प्रजापति, आदित्य साराभाई, पुष्पेंद्र गुप्ता, सरिता पुरोहित, ललिता लघु व्यापार एसोंसीएशन, उत्तराखंड क्रान्ति दल ज़िला अध्यक्ष राजीव सिरोही, टैक्सी मैक्सी महासंधभगवान सिंह, तीर्थ पुरोहित समाज सदिश श्रोतिय, बाला जी फ़ोटो ग्राफ़र यूनियन नरेन्द्र, बैट्री रिक्शा चालक-मालिक महासंध मनोज कुमार, तीर्थ मर्यादा महासंघ पंडित मनीष शर्मा,आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *