हरिद्वार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर रहे। हरिद्वार के वेद निकेतन धाम में चल रही भागवत कथा में मुख्यमंत्री ने शिरकत की और साधु-संतों से भी मुलाकात की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा गठित समिति ने यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। जल्द ही सरकार समान नागरिक संहिता को प्रदेश में लागू करेगी। वहीं प्रदेश भर में लगातार हो रही है बारिश और आपदा पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने चारधाम समेत अन्य धार्मिक यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कि उत्तराखंड में मौसम लगातार खराब बना हुआ है और मौसम विज्ञान विभाग की ओर से चेतावनी जारी की जा रही है। ऐसे में लोग अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मौसम ठीक होने पर ही यात्रा की योजना बनाएं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से आपदा पर उत्तराखंड सरकार को लगातार सहयोग मिल रहा है। केंद्र के अधिकारियों की टीम हरिद्वार समेत अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करके लौटी है। जिसके आधार पर सरकार को केंद्र की ओर से मदद दी जाएगी।


