हरिद्वार – देहरादून से दिल्ली जाने में पहले 6-7 घंटे का समय लगता था। लेकिन अब यही दूरी महज 2 घंटे में घंटे तय की जा सकेगी। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तराखंड को 5400 करोड़ रुपये की सौगात दी जिसमे उन्होंने दिल्ली से उत्तराखंड को जोड़ने वाली कई सड़को का लोकार्पण और शिलान्यास किया। हरिद्वार के वीआइपी घाट पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक समेत जिले के कई बीजेपी विधायक मौजूद रहे।

केंद्रीय परिहन मंत्री नितिन गडकरी ने वर्चुअली इन योजनाओं को हरी झंडी दी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने भी कार्यक्रम में वर्चुअली भाग लिया। इस दौरान मंत्री निशंक ने कहा कि इतिहास में पहली बार एक साथ लगभग पांच हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात हरिद्वार को मिल रही है, इसके लिए वो नितिन गडकरी के आभारी रहेंगे। वही उन्होंने ये भी कहा कि देहरादून से दिल्ली एक्सप्रेस से हरिद्वार और देहरादून के लोग महज दो घंटे में दिल्ली की दूरी तय कर लेंगे।
कार्यक्रम में बीजेपी विधायक सुरेश राठौर, विधायक आदेश चौहान, बीजेपी जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, महामंत्री विकास तिवारी, लक्सर के चेयरमैन अमरीष गर्ग समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *