हरिद्वार – हरिद्वार में आज से वैक्सी कार की शुरुआत हो गयी है। इस वैक्सी कार के द्वारा अब घर घर जाकर लोगो को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जाएगी। हरिद्वार नगर निगम के प्रथम मेयर मनोज गर्ग और टीम जीवन द्वारा इस अभियान की शुरुआत की गई। रविवार को उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने वैक्सी कार अभियान का शुभारंभ किया और हरी झंडी दिखाकर इन कारों को रवाना भी किया।


इस दौरान दुष्यंत कुमार गौतम ने वैक्सी कार अभियान के लिए मेयर मनोज गर्ग और टीम जीवन की सराहना की।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर पूरे देश भर में सेवा ही संकल्प अभियान चलाया गया है। इसके तहत कोरोना काल में खून की कमी को पूरा करने के लिए देशभर के 50,000 बीजेपी कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे जिनमें महिला कार्यकर्ता भी शामिल हैं। भाजपा का हर छोटा बड़ा नेता चाहे सांसद या विधायक ही क्यों ना हो सभी गांव में जाएंगे और ग्रामीणों से बातचीत करेंगे। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में दवाएँ, मास्क, सेनिटाइजर, कोरोना सुरक्षा कीट आदि भी निःशुल्क बांटी जाएंगी।

वही टीम जीवन के सहयोग और प्रथम मेयर मनोज गर्ग ने नेतृत्व में ये कार्यक्रम चलाया गया है। मनोज गर्ग ने बताया कि पूरे जिले में 9 गाड़ियां चलाई जा रही है। गॉंव देहात में घर घर जाकर लोगो को वैक्सीन लगाई जाएगी। खासकर उन लोगो को प्राथमिकता दी जाएगी को चलने फिरने में असमर्थ है या फिर दूर दराज के रहने वाले है। इसके साथ ही लोगो मे वैक्सीन को लेकर फैले भ्रम को दूर करने के लिए जागरूक भी करेगी। उन्होंने बताया कि टीम जीवन कोरोना काल मे पहले से ही लोगो को ऑक्सीजन, अस्पताल में बेड और वैक्सीनशन कैम्प और आरटीपीसीर टेस्ट कैम्प आयोजित करवा रही है और आगे भी इस तरह जनहित के कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *