ब्यूरो रिपोर्ट
हल्द्वानी- हल्द्वानी में सब्जियों के कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तिकोनिया चौराहे के बुद्ध पार्क में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सब्जियों की माला बनाकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है की पहले डीजल, पेट्रोल, घरेलू गैस और राशन के दाम आसमान को छू रहे थे और अब सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं और महिलाओं की रसोई का बजट लगातार बिगड़ता जा रहा है।
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग कि की जल्द से जल्द सब्जियों के बढ़े दामों को कम किया जाए, जिससे आम आदमी को राहत मिल सके, नहीं तो यूथ कांग्रेस आंदोलन करने को बाध्य होगी।

