हरिद्वार – हरिद्वार के सिडकुल में स्थित एक फैक्ट्री में नाबालिक लड़कियों से बंधुआ मजदूरी कराए जाने का मामला सामने आया है। फैक्ट्री में काम करने वाली तीन लड़कियों ने सिडकुल थाने पहुंचकर फैक्ट्री के प्लांट हेड और अन्य स्टाफ पर एक चोरी के मामले में भी उनको जबरन चोरी की घटना कबूल करने और वीडियो बनाने का आरोप लगाया था, साथ ही उनके उम्र संबंधित दस्तावेज में छेड़छाड़ का भी आरोप भी लगाया गया था।
एसपी सिटी अभय सिंह ने कहा कि शिकायत के बाद प्रारंभिक पूछताछ में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी रजनीश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को न्यायालय के सामने पेश किया गया है।

