सचिन सैनी
हरिद्वार – बरसात के मौसम में कई स्थानों पर पानी भरने की समस्या बनी रहती है जिससे आम जनमानस को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पानी भरने के संवेदनशील क्षेत्रों में बैरियर नंबर 6 से भाईचारा ढाबा तक हर वर्ष बरसात के पानी से बहुत परेशानी होती है।

यही वजह है की बरसात से पहले ग्राम प्रधान सुल्तानपुर माजरी मीनाक्षी के द्वारा नालों की सफाई एवं नालों पर हुए पक्के अतिक्रमण को पिछले चार दिनों से हटाया जा रहा है। नालों के अंदर मिट्टी एवं प्लास्टिक भरी रहने से पानी के निस्तारण में बहुत समस्या आ रही थी। पानी के सुचारू निस्तारण के लिए बैरियर नंबर 6 सत्संग भवन और भाईचारा तक पक्के अतिक्रमण को हटाया गया एवं जेसीबी के द्वारा नालों की सफाई की गई।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व भाजयुमो के जिला मंत्री मोहित चौहान ने बताया हमारा उद्देश्य पंचायत के अंदर सफाई व्यवस्था को उत्तम बनाने का है और साथ ही बरसात के पानी से पंचायत में रहने वाले किसी भी नागरिक को किसी समस्या का सामना न करना पड़े। मोहित चौहान ने बताया की कई वर्षों से नलों में किसी भी प्रकार की कोई सफाई नहीं हुई थी, जबसे ये नाले बने है इनकी सफाई नहीं हुई, जिससे सड़क पर पानी भरने से राहगीरों को बहुत परेशानी देखने को मिलती थी। इस बार नालों की सफाई वृहद रूप से की जा रही है। इस कार्य में ग्राम वासियों एवं व्यापारियों का सहयोग भी भरपूर मिल रहा है।

कई लोगो ने नाले को पक्का करवाकर अतिक्रमण कर रखा था, जिसको जेसीबी द्वारा हटाया गया है और नाले को सुचारू रूप से चालू करवाया गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी नाले पर पक्का निर्माण ना करे।