
देहरादून – उत्तराखंड में बढ़ते संक्रमण के चलते सरकार इसे रोकने के लिए हर संभव प्रयास में जुटी है। सरकार ने विवाह और सामाजिक आयोजनों में अधिकतम 25 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति जारी की है। नियमो का पालन न करने पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आदेश जारी किए है।

