पौड़ी (उत्तराखंड) – प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को धयान में रखते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने प्रदेश के लोगों से आग्रह किया है कि वह अपनी शादी समारोह को अगर टाल सकते हैं तो जरूर टाल दें, उनका यह फैसला सिर्फ उनके परिवार ही नहीं बल्कि समाज के लिए उपकार के समान होगा। हरक सिंह रावत ने कहा कि शादी समारोह को छूट तो दी गई है लेकिन सबसे ज्यादा संक्रमण का खतरा शादियों से बना हुआ है। मंत्री ने कहा कि शादी समारोह में लोग मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते हैं। जिससे शादी समारोह में संक्रमण फैलने का खतरा लगातार बना रहता है।
हरक सिंह रावत ने कहा कि उनके परिवार के साथ हुई है, उन्होंने कहा कि 13, 14 अप्रैल को भांजे की शादी हुई थी उस समय इतना माहौल खराब नहीं था फिर भी परिवार में 18 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले थे। इसीलिए वो प्रदेशवासियों से यह निवेदन कर रहे हैं कि शादी समारोह को अगर आगे बढ़ा सकते हैं तो जरूर धयान दें।

