राजस्थान – देश के साथ कई राज्यों में कोरोना संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। पिछले 24 घंटों में 4,14,188 नए केस सामने आए हैं। जबकि 3,915 लोग कोरोना से जंग हार गए।

वहीं पिछले 24 घंटे में राजस्थान में 17,532 कोरोना संक्रमित मिले हैं तो वही 161 लोग कोरोना के खिलाफ जंग हार गए हैं।

प्रदेश सरकार ने बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से प्रदेश में सम्पूर्ण लॉक डाउन का एलान किया है। 10 मई से 24 मई तक सरकार ने राज्य में यह लॉक डाउन लगाया है। शादी समारोह पर भी सरकार ने रोक लगा दी है, कोर्ट मैरेज या घर के अंदर शादी की अनुमति है लेकिन शर्त है कि शादी में सिर्फ 11 लोग ही शामिल हो सकते हैं।

प्रदेश में अब तक 6 लाख 85 हज़ार से ऊपर लोग संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 5 हज़ार से ज्यादा लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गवा चुके हैं। हालाकि 4 लाख 83 हज़ार लोग अब तक कोरोना को मात दे चुके हैं।

सरकार संक्रमण रोकने की हर सम्भव प्रयास करने में जुटी है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुरक्षित रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *