देहरादून – उत्तराखंड बीजेपी में उठा पठक का दौर जारी है। त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री पद से हटा कर तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड की कमान पार्टी ने सौंपी है। त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने 4 साल पूरे करते उससे 9 दिन पहले ही पार्टी ने उन्हें पद से मुक्त होने का आदेश दे दिया। अब पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर उत्तराखंड बीजेपी के कदावर नेता और वर्तमान में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को बैठा दिया है। त्रिवेंद्र सरकार में शहरी विकास और शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक को पार्टी ने अब संगठन की ज़िमेदारी दे दी है। 20 वर्षों की सक्रिय राजनीति और मंत्री के तौर पर बखूबी ज़िमेदारी निभाने वाले मदन कौशिक को पार्टी ने 2022 चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर संगठन की ज़िमेदारी दी है।

मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष भी गढ़वाल मंडल से हो गया है। ऐसे में बीजेपी आगे कैसे मंत्रिमंडल गठन के वक्त गढ़वाल और कुमाऊं का समीकरण फिट बैठाती है यह देखना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *