ऋषिकेश – राजाजी टाइगर रिजर्व की गोहरी रेंज में बिगड़ैल जंगली हाथी ने एक बुजुर्ग को पटक कर मौत के घाट उतार डाला। मृतक बुजुर्ग यूपी के बुलंदशहर का रहने वाला बताया जा रहा है, जो पैदल मार्ग से नीलकंठ की तरफ जा रहा था। इस घटना के बाद पार्क प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

नीलकंठ की ओर जा रहे बुजुर्ग पर सामने से एक जंगली बिगड़ैल हाथी सड़क पर उतर आया हाथी को देख बुजुर्ग अपनी जान बचाने के लिए भाग भी ना सका कि इतनी देर में हाथी ने उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पार्क प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। गोहरी रेंज अधिकारी धीर सिंह ने बताया कि बुलंदशहर निवासी एक बुजुर्ग नीलकंठ की और जा रहा था तभी रास्ते मे जंगली हाथी ने इस ओर हमला बोल दिया और इसकी मौत हो गई। उनके द्वारा आला अधिकारियों से इस रेंज में पेट्रोलिंग गस्त बढ़ाने की मांग की जाएगी।
वही पार्क प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। जंगली हाथी द्वारा हमले का यह कोई पहला मामला नहीं है अभी हाल ही में राजाजी टाइगर रिजर्व की एक रेंज में वन कर्मी को भी हाथी ने पटक कर मौत के घाट उतार दिया था। लगातार हाथी के हमले के बढ़ते मामले से पार्क प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं, क्योंकि जब जंगल के बीच मानव की आवाजाही है तो प्रशासन द्वारा पेट्रोलिंग क्यो नही की जाती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *