हरिद्वार – शीतकालीन चारधाम यात्रा समाप्त कर हरिद्वार लौटे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सभी श्रद्धालुओं से चारधाम यात्रा करने की अपील की। शनिवार देर शाम चंडी घाट स्थित नमामि गंगे घाट पर पहुंच कर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मां गंगा की आरती की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में पहाड़ों पर मैदानों की अपेक्षा मौसम ठीक होता है, लिहाजा लोगों को शीतकाल में भी यात्रा पर जाना चाहिए।
आगामी प्रयागराज कुंभ से पहले अखाड़ा परिषद में उठे विवाद पर उन्होंने कहा कि इससे कुंभ पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उत्तराखंड सरकार द्वारा लाए जा रहे यूसीसी कानून और मदरसों की जांच पर उन्होंने सीएम धामी की सराहना की और कहा कि बिना किसी राजनीति के कार्रवाई होनी चाहिए।

