हरिद्वार – हरिद्वार में मीडिया से बात करते हुए योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आमंत्रण उनको भी मिला है। स्वामी रामदेव ने कहा कि राम हमारे आराध्य हैं। वहीं इस कार्यक्रम को लेकर हो रही राजनीति और प्रभु श्री राम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले नेताओं पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा की अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए और पॉलिटिकल पोलराइजेशन के लिए श्री राम पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है। ऐसी घटिया सोच रखने वालों का भगवान श्री राम जी की कृपा से राजनीति मोक्ष जल्दी हो जाएगा।