हरिद्वार – उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री नंद गोपाल नंदी हरिद्वार पहुंचे जहां उन्होंने निरंजनी अखाड़े में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज और निरंजनी अखाड़े के सचिव रविंद्र पुरी महाराज का आशीर्वाद लिया। इस दौरान नंद गोपाल नंदी ने अजान को लेकर एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। नंद गोपाल नंदी ने कहा है कि यदि अजान से किसी को दिक्कत होती है तो उसका साउंड कम भी किया जा सकता। हरि गोपाल नंदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विश्वास और सबका कल्याण की भावना से काम कर रही है यहां पर सभी जाति और धर्म के लोगों को अपने अनुसार कार्य करने की पूरी छूट है। लेकिन यदि किसी काम से किसी को दिक्कत होती है तो उसका साउंड कम भी किया जा सकता है।
वही कुंभ मेले को लेकर नंद गोपाल नंदी ने कहा कि हरिद्वार कुंभ को भव्य बनाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रयासरत है, इसलिए हरिद्वार महाकुंभ मेले में सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइंस का पूरा पालन किया जाए।

