हरिद्वार, 20 सितंबर – जीएसटी विभाग द्वारा की जा रही छापेमारी से आक्रोशित व्यापारियों ने हरिद्वार विरोध प्रदर्शन किया।हरिद्वार इलेक्ट्रिक एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। व्यापारियों ने ज्वालापुर तहसील परिसर से लेकर चंद्राचार्य चौक तक विरोध रैली निकाली और जीएसटी विभाग की कार्रवाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि जीएसटी विभाग द्वारा बिना नोटिस के व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। व्यापारी वर्ग दीपावली की तैयारी कर रहा है और ऐसे समय में छापेमारी से मानसिक उत्पीड़न से गुजर रहा है। व्यापारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि विभाग द्वारा की जा रही छापेमारी तुरंत नहीं रोकी गई, तो सोमवार को हरिद्वार इलेक्ट्रिक एसोसिएशन से जुड़े व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर सरकार को चाबियां सौंप देंगे।
प्रदर्शन में राजीव गुप्ता, अध्यक्ष, हरिद्वार इलेक्ट्रिक एसोसिएशन, विशाल गर्ग, व्यापारी नेता हरिद्वार, सुशांत शर्मा, महामंत्री, हरिद्वार इलेक्ट्रिक एसोसिएशन समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
