मयूर सैनी की रिपोर्ट

लक्सर (हरिद्वार) – लक्सर जीआरपी पुलिस ने लाखों की नकदी और जेवरात के साथ युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम रूपेश रविदास पुत्र विजय रविदास और दूसरे का नाम पूर्णिमा गुप्ता पत्नी संतोष गुप्ता है। दोनो बिहार के रहने वाले है और इनके पास से लगभग 12 लाख रुपये की नकदी और 6 लाख रुपये के जेवरात बरामद हुए है। दोनो ने मिलकर बिहार में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया था। लक्सर जीआरपी पुलिस की मुस्तैदी के चलते दोनो हवालात पहुंच गए है।

दरअसल बिहार के सहरसा में दोनो आरोपी चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सहरसा पुलिस ने दोनों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज करके दोनो की खोजबीन में जुट गई। रेल एसपी ने भी बिहार से विभिन्न रूटों पर चलने वाली ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान का अलर्ट जारी कर दिया।

शुक्रवार को जीआरपी पुलिस द्वारा बिहार से आने वाली ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। कुम्भ स्पेशल ट्रेन जब लक्सर आकर रुकी तो ट्रेन में सवार दोनो पुलिस को देखकर घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने दोनों के सामान की तलाशी ली जिसमे लाखों की नकदी और जेवरात बरामद हुए। दोनो से सख्ती से पूछताछ की गई तो दोनो ने बिहार के सहरसा में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने बिहार सहरसा पुलिस से सम्पर्क किया तो वहाँ की पुलिस ने दोनों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की। फिलहाल दोनो आरोपी पुलिस की हिरासत में है और सूचना मिलते ही बिहार पुलिस भी दोनो को ले जाने के लिए रवाना हो गई है।

पुलिस कार्यवाही में लक्सर जीआरपी थानाध्यक्ष सुभाष चन्द्र, उपनिरिक्षक किशोर चन्द तिवारी, हैड कांस्टेबल दलबीर सिंह नेगी, कॉन्स्टेबल धर्मवीर सिंह, अनिल कुमार, देवेन्द्र रावत, मुकेश सिलोड़ी, अंशु रानी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *