हरिद्वार, 11 अक्टूबर – हरिद्वार में 12 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी मंत्रिमंडल की बैठक। हरिद्वार के मेला नियंत्रण भवन में मंत्रिमण्डल की बैठक आयोजित होगी।

बैठक में आगामी कुंभ सहित अन्य योजनाओं पर चर्चा की उम्मीद है। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 12 अक्टूबर को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10:45 बजे हर की पैड़ी पर आयोजित गंगा पूजन कार्यक्रम में प्रतिभागी करेंगे।

11:30 बजे मेला नियंत्रण भवन सी0सी0आर हरिद्वार पहुंचेंगे। जहां मंत्रिमण्डल की आयोजित बैठक में प्रतिभाग करेंगे। बैठक में मंत्री मंडल के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे।

बता दें कि राज्य सरकार ने हर जिले में कैबिनेट की बैठक करने का लिया है निर्णय। इससे पहले चंपावत में हुई थी कैबिनेट बैठक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *