हरिद्वार – हरिद्वार की श्यामपुर थाना पुलिस ने एक महिला स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 67 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुुई है। मुखबिर की सूचना पर हरिद्वार केे चंडी घाट चौक से महििला की गिरफ्तारी हुई है। बरामद स्मैक कीबाजार मेंं कीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है।
अनिल चौहान ने बताया कि गिरफ्तार हुई महिला बरेली से स्मैक लाकर देहरादून में सप्लाई करने का काम करती है। बीती रात मुखबिर की सूचना पर हरिद्वार के चंडी चौक से गिरफ्तार किया गया। इसके कब्जे से 67 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। बरामद स्मैक को यह महिला देहरादून में सप्लाई करने वाली थी। फिलहाल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर महिला को जेल भेज दिया गया है।

