हरिद्वार – हरिद्वार में 18 से 44 साल के लोगो को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग को सीमित संख्या में वैक्सीन भेजी जा रही है। बीते सोमवार को जिले के प्रेमनगर आश्रम सहित कई वैक्सीनेशन सेंटरों में अव्यवस्थाओं के चलते पहले दिन ही हंगामा खड़ा हो गया था।
हरिद्वार सीएमओ एस.के झा ने इन सेंटरों का निरीक्षण किया। सीएमओ ने प्रेमनगर आश्रम में बने वैक्सीनेशन सेंटर में स्वास्थ्य कर्मियों को तय समय और नियम के अनुसार वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए। सीएमओ एस. के झा ने बताया कि हरिद्वार जिले में रोजाना दो हजार लोगो का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है, इसलिए प्रत्येक सेंटर पर लगभग 300 लोगो को ही वैक्सीन लगाई जा रही है। जैसे ही सरकार की तरफ से भेजी जा रही वैक्सीनो की संख्या बढ़ेगी वैसे ही इन सेंटर्स पर भी अधिक से अधिक लोगो को वैक्सीन लगाई जाएगी।
गौरतलब है कि हरिद्वार में बीते सोमवार को 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेम नगर आश्रम में वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया था लेकिन अव्यवस्था और समय से वैक्सीनेशन का काम ना शुरू होने से लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया था।

