उधमसिंहनगर (उत्तराखंड) – उत्तराखंड के खटीमा-टनकपुर के बीच पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस 22 किलोमीटर तक उल्टा दौड़ने का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। रेलवे ट्रैक पर उल्टी तोड़ती जनशताब्दी का वीडियो वायरल होने के बाद हर कोई इस घटना को सुनकर आश्चये चकित है। वहीं टनकपुर से 22 किलोमीटर का उल्टा सफर करने के बाद यह ट्रेन खटीमा से पहले चकरपुर नहर के पास रुकी। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। दिल्ली से टनकपुर जा रही जनशताब्दी ट्रेन टनकपुर पहुचने से पहले ही किसी जानवर से दुर्घटना ग्रस्त होने के बाद अनियंत्रित हो कर खटीमा की ओर उलटा दौड़ने लगी। ट्रेन के अचानक उलटा दौड़ने की खबर लगते ही ट्रेन में सवार यात्रीओ की सांसें थम सी गई। जानवर के टकराने से ट्रेन में आई तकनीकी दिक्कत की वजह से पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस टनकपुर से लगभग 22 किलोमीटर दूर खटीमा के पास रुक पाई। जैसे ही इस पूरे घटना का वीडियो वायरल हुआ पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। हादसे के बाद रेलवे कर्मियों ने बताया कि जानवर टकराने से टेक्निकल दिक्कत आ गई थी। जिस वजह से गाड़ी खटीमा की तरफ ढलान होने की वजह से वापस विपरीत दिशा में दौड़ने लगी। रेल इंजन के लोको पायलट के प्रयास के बावजूद अनियंत्रित ट्रेन उल्टी दिशा में पटरियों पर तेज गति से लगातार दौड़ती रही। ट्रेन के रुकने के बाद गाड़ी में सवार चालीस से पचास यात्रियों ने राहत की सांस ली। वही ट्रेन से उतरे सभी यात्रियों को रेलवे ने बसों से उनको आगे भेजा। रेलवे के उच्चाधिकारी पूरे मामले को गभीरता से लेते हुए जांच बैठा दी है। वहीं लापरवाही मानते हुए लोको पायलट सहायक लोको पायलट व गार्ड को सस्पेंड कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *